रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज अंतर्गत बैलपड़ाव कोटाबाग मोटर मार्ग के समीप चांदपुर बीट पवलगढ़ मैं मिला 7-8 वर्षीय मादा गुलदार का शव।मादा गुलदार का शव मिलने से ग्रामीणों मैं डर का माहौल बना हुआ जिसका कारण गुलदार का आतंक लगातार बना हुआ है। वन विभाग के रात्रि गश्ती दल के द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित किया उसके पश्चात प्रभागीय वनाधिकारी कुंदर कुमार ने मौके पर पहुँचकर शव का निरीक्षण किया और शव के पोस्टमार्टम हेतु रेंज परिसर मैं लाया गया।वही देचौरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लगभग 7-8 वर्ष की मादा गुलदार का शव पाया गया है प्रथम दृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
