काशीपुर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। सीओ वन्दना वर्मा ने बताया कि कुंडा थाना क्षेत्रांतर्गत शिवराजपुर पुलिस चौकी प्रभारी कैलाश सिंह देव पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव गढ़ीहुसैन जाने वाले तिराहे के पास एक व्यक्ति को रोक कर शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5.85 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद मोहशीन पुत्र रईस अहमद निवासी मोहल्ला नत्था सिंह नई बस्ती थाना जसपुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com