जसपुर कोतवाली क्षेत्र के एक सरकारी अध्यापक ने स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर देश में गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की वंही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अध्यापक को जेल भेज दिया है मामला जसपुर तीर्थ नगर का है जंहा एक जूनियर हाईस्कूल के सरकारी अध्यापक ने स्कूल में पड़ने वाली एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ करदी जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी वंही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है वंही एस एस आई जसपुर अनिल जोशी ने बताया कि जसपूर तीर्थ नगर निवासी साजिद हुसैन के द्वारा एक शिकायत पत्र दिया गया जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ स्कूल के एक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ की गई है जिसमे पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
