बीते कुछ दिन पहले हुए गुरप्रीत हत्या कांड पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने गुरप्रीत के परिजनों से मुलाकात कर गुरमीत की मौत पर गहरे दुख का इजहार कर शोक संवेदना प्रकट की हैं। आपको बता दें कि बलदेव सिंह ओलख ने आज काशीपुर के कुंडा में आकर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर से मुलाकात की मुलाकात के दौरान उन्होंने ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर से इस घटना का अफसोस जताया और मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की में इस घटना का अफसोस ज़ाहिर करने आया हूं मुझे बहुत दुख है और उन्होंने कहा की कानून अपना काम बराबर कर रहा है और ज़रूरत पड़ी तो वह सीएम साहब से भी इस घटना को लेकर बात करेंगे और इंसाफ दिलाने का कार्य करेंगे। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर ने बताया की मुझसे आए दिन कोई ना कोई लगातार मिलने आ रहा है सब अफसोस ज़ाहिर करते हैं और आश्वासन भी देते हैं लेकिन मुझे अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है में सिर्फ उम्मीद ही लगा सकता हूं क्योंकि पुलिस प्रशासन और सब कुछ इन्हीं के हाथ में है । मेरी तो पत्नी की बे आई में मौत हुई है जिसका परिवार भरपाई नहीं कर पाएगा लेकिन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की दोनों सरकारों से मेरा हाथ जोड़कर अनुरोध है कि वह मेरे परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com