नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्लब सभागार में पार्टी कार्यकर्ता के साथ बैठक ली,तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके उपरांत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया इस दौरान एम धामी ने बताया कि सरकार का फोकस प्राकृतिक कृषि, डिजिटल फार्मिंग की तरफ बढ़ रहा है उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए समितिया गठित कर दी गई है, राज्य में अलग अलग जगह प्राकृतिक कृषि की संभावनाओं को तलाशा जाएगा व साथ ही कृषि विद्यालय,कृषि विभाग इसमें सम्मिलित कर गति देने का काम किया जाएगा,उत्तराखंड आज तक जो उत्पाद आयात करता रहा है अब उन्ही उत्पादों को उत्तराखंड राज्य से निर्यात किया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारा जायेगा। साथ बलिया नाला का निरीक्षण कर स्थायी कार्य योजना बनायीं जाएगी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com