क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के आवाज पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष विकास सक्सेना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि आगामी 3 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से चलकर काशीपुर पहुंचेंगे जहां वह पूरे उधम सिंह नगर में चल रही नो योजनाओं का भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की योजना है कि कोई भी व्यक्ति 2024 में बिना घर के ना रहे,इसी के साथ ही श्री सक्सेना ने बताया कि आवासीय योजना में 7000 लाभार्थियों को आवाज वितरित किए जाएंगे प्रधानमंत्री आवास योजना में डेढ़ लाख केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा जबकि एक लाख राज्य सरकार वहन करेगी बाकी बैंक लोन के रूप में एक लाख देगी उन्होंने कहा कि इस लोन की कोई गारंटी नहीं होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं कहा है कि मैं स्वयं गारंटर हूं। किसी भी व्यक्ति को बैंक में कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है । इसके उपरांत श्री धामी नगर में स्थित मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com