काशीपुर शादी के सात दिन बाद लुटेरी दुल्हन पति और उसके परिवार के लोगों को चकमा देकर 50 हजार की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर षडड्ढन्त्र में शामिल लूटेरी दुल्हन समेत सात लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आज आईटीआई थाने में घटना का खुलासा करते हुए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ डीसी ने बताया की लुटेरी दुल्हन और उसके लगभग आधा दर्जन साथियों ने मिलकर राजस्थान के सीधे-साधे व्यक्ति को चूना लगाते हुए ₹165000 की रकम भी हड़प ली और शादी में जो चढ़ाए गए जेवर थे वह भी लेकर चंपत हो गई। पीड़ित पक्ष जोकि राजस्थान के झुंझुन्नू जिले के थाना गुढागौड तहसील उदयपुर वाटी ग्राम हसलसार निवासी अवतार सिंह उर्फ अतुल पुत्र महावीर सिंह है उसने बताया कि उसने बीती 19 सिंतबर 2022 को रिया पुत्री प्रेम सिंह निवासी कुंवरपुर गूलरभोज जिला उध्मसिंहनगर के साथ श्रीमाधेपुर जिला सीकर राजस्थान मे शादी की थी। शादी के सात दिन बाद 25 सितंबर की रात को रिया घर से बिना बताये जेवरात व पचास हजार रूपये की नगदी लेकर फरार हो गयी। जब उसने शादी कराने वाले पंकज से इस बारे मे पूछा तो उसने बताया कि रिया का असली नाम सुहानी पुत्री चोखेलाल है वह थाना आईटीआई काशीपुर की रहने वाली है तथा वह शादीशुदा है उसके पति का नाम बाबू है। बताया कि उसे पंकज पुत्र बुध सिंह निवासी चौमू ने मिलाया था। आरोप है कि उसकी मौसी पाल कौर व उसके मुंह बोले भाई अनूप तिवारी ने शादी के नाम पर उससे 95 हजार रूपये खाते में डलवाए और 70 हजार रूपये नगद ले लिए। उसने बताया कि इस पूरे षडड्ढन्त्र मे रिया उर्फ सुहानी के साथ अनूप तिवारी, पाल कौर, राजू, प्रवीण कुमार उर्फ रामबाबू, सिमरन, पंकज व रिया का पति बाबू मिले हुए हैं जिन्होंने षडड्ढन्त्र के तहत धोखा देकर फर्जी आईडी बनाकर उक्त यह विवाह करवाया। आज पुलिस में सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com