उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम को अपने गृह क्षेत्र खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नगला तराई में अपने निजी आवास पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि उन्हें दी।
वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार, आदर्श समाज की संकल्पना को साकार करते हैं। उनकी अंत्योदय की विचारधारा के माध्यम से ही समग्र राष्ट्र ही नहीं, बल्कि समग्र विश्व का विकास हो सकता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुए विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खङे व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित है, और जल्द ही राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का राज्य निर्माण करेगी।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
