भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें करीब दर्जन भर पब्लिकेशन ने अपने स्टॉल लगाए। इस दौरान आईआईएम के अकादमिक डीन ने कहा प्रदर्शनी से करीब 30 लाख रुपये की किताबें खरीदी जाएंगी। आज आईआईएम के अकादमिक डीन प्रो. माला श्रीवास्तव ने कहा पुस्तक प्रदर्शनी हर साल लगाई जाती है। इसका उद्देश्य संस्थान को बेहतर पाठन के लिए नई किताबें उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा प्रदर्शनी में आई विभिन्न पब्लिकेशन से करीब 30 लाख की किताबें खरीदी जाएंगी। जो संस्थान की लाइब्रेरी में नहीं हैं। आईआईएम स्टूडेंट्स ने कहा कि संस्थान की लाईब्रेरी में नई किताबें आने से उन्हें लाभ होगा। इस अवसर पर प्रो. कुणाल, प्रो. डा. आसिफ खान, प्रो. सुनील कुमार जौहर, प्रो. प्रीति नरवाल, प्रो. अल्का आर्य, प्रो. रामेश्वर तूरे आदि उपस्थित रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com