काशीपुर। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस (करूणा-पर्व) के संबंध में मौहल्ला महेशपुरा स्थित श्री वाल्मीकि सभा में एक बैठक आयोजित की गयी। वाल्मीकि समाज के वक्ताओं ने बताया कि भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा आगामी 10 अक्टूबर को निकाली जायेगी। वाल्मीकि प्रकट दिवस भगवान वाल्मीकि की शोभा यात्रा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी हर्ष रत्नाकर को सौंपी गई। वहीं अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष नितिन बेदी, महासचिव शिवनन्दन टांक, सचिव तनुज वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष गंगाराम वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी सानू चंचल व बॉबी सिंह, कानूनी सलाहकार चौघरी मुकेश, कमेटी संचालक अमित टांक, हिमांशु गौरव व संरक्षक विनोद कुमार सूद, आरबी सिंह, उमेश सौदा, रवि बेदी चुने गये। इस दौरान नीरज पारछे, नितिन वाल्मीकि, राहुल पारछे, सूरज वाल्मीकि, काका वाल्मीकि, रोहित वाल्मीकि, रीतिक वाल्मीकि, संदीप वाल्मीकि, मुकुल वेदी, विनोद वाल्मीकि, सोनू वाल्मीकि, पवन वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि आदि वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
