काशीपुर के विजय नगर नई बस्ती में पैसों के लेनदेन को लेकर खनन माफियाओं ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था हाथों में लाठी डंडे हत्यार लेकर एक परिवार को बेरहमी से पीटते हुए खनन माफियाओं की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, खनन माफियाओं के इस मामले में महिलाएं युवा बुजुर्ग निषाद स्कूली बच्चे भी घायल हुए थे, मारपीट में घायल हुए पक्षी के साथ दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर पुलिस से न्याय की मांग की थी,जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी, एक पक्ष पर गंभीर चोटें लगी थी जिसमें काशीपुर के सरकारी अस्पताल से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया था जिन का अब तक इलाज चल रहा है, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष लगातार कॉम्प्रोमाइज का दबाव बना रहा है कॉम्प्रोमाइज के माना करने का बाद , उस पक्ष ने खुद अपने व्यक्ति के चोट मारकर हमें झूठे मुकदमे फसाने की कोशिश की जा रही है जिसको लेकर पीड़ित पक्ष आज एसपी कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष जांच की मांग की पुलिस की तरफ से भी उस पक्ष को आश्वासन मिला कि पुलिस तथ्यों के आधार पर ही काम करेगी और जो भी इस घटना में सम्मिलित पाया जाएगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com