काशीपुर क्षेत्र में तेजी से हो रही दोपहिया वाहन चोरी को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर क्षेत्र में संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में कुंडा थाना पुलिस चेकिंग अभियान में मशगूल थी। तभी पुलिस को सामने से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देख कर हड़बड़ा गए और गाड़ी को तेजी से भगा दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को धर दबोचा। आज घटना का कुंडा थाने में खुलासा करते हुए एएसपी चंद्रमोहन ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम अरुण कुमार निवासी ठाकुरद्वारा, योगराज सिंह ग्राम गड़ीनेगी और रवि कुमार जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ के रहने वाले हैं। जिस गाड़ी पर यह लोग सवार होकर आ रहे थे वह गाड़ी पूर्व में मुरादाबाद रोड स्थित केवीआर हॉस्पिटल से चुराई गई थी । पूछताछ के दौरान इन तीनों लोगों ने चार गाड़ी अन्य जगह से चुराना कबूल किया और पुलिस ने इन चारों गाड़ियों को भी एक सुनसान इलाके से बरामद कर लिया। चोरी की कुल पकड़ी गई 5 गाड़ियां आज पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस ने कहा कि इस तरीके का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस ने चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com