जसपुर विधानसभा में सियासी माहौल गर्म होता नजर आ रहा है जहा अब जिले के कप्तान के निर्देशों के बाद दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आपको बतादे की बीती 26 अगस्त को पैसे के लेनदेन को लेकर विधायक आवास पर एक पक्ष के तीन लोगो को फैसले के लिए बुलाया था जहा पीड़ित मदन का आरोप है कि विधायक द्वारा गाली गलौच कर उनके साथ मारपीट की जिसके बाद उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी तो वंही दूसरी ओर जसपुर विधायक आदेश चौहान ने भी दूसरे पक्ष के लोगो के खिलाफ अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने के मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी और 27 अगस्त को विधायक द्वारा सेकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कोतवाली में धरना दिया था जिसमे विधायक ने जिले के कप्तान पर तत्काल उनका गनर हटाने को लेकर अन्य गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद कप्तान के आदेशों के बाद विधायक समेत 2 लोगो के खिलाफ नाम दर्ज एवं अन्य 10 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और विधायक की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वंही इस पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर वंदना वर्मा ने बताया कि विधायक आवास पर एक पंचायत में कहासुनी ओर मारपीट हो गई थी जिसमे दोनों पक्षो ने एक दूसरे पर आरोप लगाया था जिसमे कल दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच कर आगे की कार्यवाही की जा रही है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
