काशीपुर लाइव इन रिलेशनशिप में रह रही एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने दो मासूम बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तीनों की हालत बिगड़ने पर महिला के पति ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला व उसके पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में गहनता से जुटी है। जानकारी के मुताबिक कचनाल गाजी निवासी चुन्ना सिंह की पुत्री कुसुमलता का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व दढ़ियाल निवासी रामकिशोर से साथ हुआ था। कुसुमलता का थाना कुंडा के सूर्या चैकी क्षेत्रगत ग्राम गंगापुर में अपने रिश्तेदार के यहां आना जाना था। इस दौरान कुसुमलता का ग्राम गंगापुर निवासी राजा से प्रेम प्रसंग हो गया। इस दौरान कुसुमलता ने एक पुत्री दीपिका व एक पुत्र लव को भी प्रेम प्रसंग की बात पति किशोर का पता चली तो कुसुमलता ने कहा कि तुम कभी पिता नहीं बन सकते तथा दो बच्चे राजा के हैं। इस दौरान हुई पंचायत के बाद रामकिशोर ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कुसुमलता को छोड़ दिया तथा कुसुमलता अपनी मर्जी से दोनों बच्चों के साथ राजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस दौरान भी कुसुमलता ने जतिन को जन्म दिया जो अभी एक माह का है। बीते दिवस की दोपहर राजा ग्राम अजीतपुर में खेत पर मजदूरी करने गया था। इस दौरान दोपहर करीब दो बजे उसे सूचना मिली की उसकी पत्नी ने दीपिका व लव को जहर दे दिया है तथा खुद भी जहर खा लिया है। सूचना पर घर पहं ुचे राजा ने तीनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत चिंताजनक होने पर गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 24 वर्षीय कुसुमलता व उसके 2 वर्षीय पुत्र लव की बीती शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय पुत्री की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक मां व पुत्र के शव को कब्जे में लेकर नायाब तहसीलदार राकेश चन्द्र व पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शवों का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
