बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट आज हरिद्वार दौरे पर रहे, इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने हरिद्वार में कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेकर कर भेंट वार्ता की। बता दें कि तिरंगे को लेकर दिए बयान से चर्चा में आए उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बताया और अपने बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया था कि हर कार्यकर्ता अपने घरों पर तिरंगा लगाए ताकि समाज विश्वास कर सके लेकिन मीडिया ने तोड़ मरोड़कर उनके बयान को पेश किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर में तिरंगा था जबकि कांग्रेस के लोग तिरंगे पैसों को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे। इसके साथ साथ ही महेंद्र भट्ट ने 28 अगस्त को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस महंगाई को लेकर पिछले लोकसभा चुनाव से प्रदर्शन कर रही है लेकिन जनता उसको नकार रही है। महंगाई केवल कांग्रेस के 10 लोगो के लिए है इसलिए उन्हें ऐसा प्रदर्शन नहीं करना चहिए जिसे जनता नकार दे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
