काशीपुर में आजादी के अमृत महोत्सव को मानते हुए आज मुस्लिम धर्मगुरुओं की अगुवाई में एक तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें क्षेत्र के मुस्लिम रहनुमा,राजनेता,सामाजिक संगठनों के लोगो और युवाओं ने शिरकत करते हुए भारत देश का गुणगान किया। यह तिरंगा यात्रा मोहल्ला अली खा से प्रारंभ होते हुए किला बाजार पहुंची जहां से मुख्य बाजार से गुजरते हुए नगर के महाराणा प्रताप चोहराहे पर पहुंची । तिरंगा यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगो की उपस्थिति में समापन के दौरान मौजूद उलेमाओं ने देश की आज़ादी में कुर्बान होने वाले शहीदी का बखान करते हुए भारत देश की शान में तराने भी गुनगुनाए,इस अवसर पर शहर इमाम मुफ्ती मुनाजिर हुसैन व तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ पूर्व पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हसीन खां,करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान,बसपा नेता अशरफ एडवोकेट,कांग्रेस नेता शफीक अंसारी,मो हसन नूरी,आलम खां,डॉक्टर एम ए राहुल, पार्सद नौशाद हुसैन, नजमी अंसारी,सादिक हुसैन,फिरोज हुसैन,अफसर हुसैन,अब्दुल कादिर,सनार खान, राशिद फारूकी, अजमत खां आदि उपस्थित रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
