काशीपुर नगर निगम की घोर लापरवाही के चलते यहां कुंडेश्वरी रोड स्थित साईं मंदिर से आगे स्थित बैंड पर मरे हुए जानवर फेंके जा रहे हैं, जिससे यहां पर लोगों का निकलना दूबर हो चला है । यहां बता दें कि कुंडेश्वरी रोड पर कई स्कूल और आरटीओ ऑफिस स्थित है इसलिए लोगों का ज्यादा आवागमन इस रोड पर रहता है, मगर नगर निगम के कुछ कर्मचारी मरे हुए भैंस और गाय तथा कुत्तों को फेंक देते हैं जिससे वह वहां पड़े पड़े सड़ जाते हैं और उनसे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का निकलना दूभर हो गया है । यहां लोगों का कहना है कि अगर नगर निगम ने समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह दिन दूर नहीं जब यहां पर महामारी फेल सकती है और लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है। लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन नगर निगम प्रशासन इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है । लोगों का तो यह भी कहना है मरे हुए जानवरों के साथ साथ यहां पर कूड़ा भी डाला जाता है जिससे बहुत बुरी दुर्गंध निकलती है और लोगों का यहां से मुंह ढककर निकलना पेशा सा बन गया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान बिल्कुल नहीं दे रहा है, लोगों का कहना है कि समय रहते अगर नगर निगम नहीं जागी तो उग्र आंदोलन भी किया जायगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com