हल्द्वानी के स्वराज आश्रम से कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में स्वराज आश्रम से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जिस तरह आजादी की लड़ाई के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया था, उसी प्रकार आज एक बार फिर देश को जरूरत है भारत जोड़ने की क्योंकि धर्म और मजहब की राजनीति देश को तोड़ने का काम कर रही है। इसलिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है। हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि देश को तोड़ने वाली साजिशों को नाकाम करना होगा लिहाजा कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
