कोरोना वायरस वैक्सीन पर कई देशों से अच्छी खबरें आने लगी हैं. चीन की सिनोवैक बायोटेक कंपनी भी अपनी वैक्सीन का ट्रायल जोरों पर कर रही है. कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव के अनुसार सिनोवैक के लगभग 90 फीसदी कर्मचारियों और उनके परिवारों ने कोरोना वायरस की ये प्रायोगिक वैक्सीन लगवाई है. ये वैक्सीन लोगों को जुलाई में लॉन्च इमरजेंसी प्रोग्राम के तहत दी जा रही है.
कंपनी की तरफ से इस वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल कार्यक्रम की कुछ जानकारियां साझा की गईं हैं. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि कोरोना वायरस के दोबारा बढ़ रहे मामलों को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों को ये प्रायोगिक वैक्सीन दी जा रही है. हालांकि वैक्सीन का ट्रायल अभी भी जारी है. वैक्सीन का इमरजेंसी प्रोग्राम कुछ खास समूह के लोगों के लिए है जिसमें चिकित्सा कर्मचारी, फूड मार्केट में काम करने वालो लोग, ट्रांसपोर्टेशन और सेवा क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल हैं.
सिनोवैक की वैक्सीन कोरोनावैक के तीसरे चरण का ट्रायल जारी है. वैक्सीन की इमरजेंसी स्कीम भी इसी ट्रायल की हिस्सा है. कंपनी के सीईओ यिन वेइडोंग ने रॉयटर्स को बताया कि ये वैक्सीन लगभग 2000 से 3000 कर्मचारियों और उनके परिवारों को वॉलंटरी आधार पर दी गई है. इमरजेंसी प्रोग्राम की जरूरत पर यिन वेइडोंग ने कहा, ‘डेवलपर और मैन्युफैक्चरर के तौर पर कोरोना वायरस का नया प्रकोप हमारे वैक्सीन प्रोडक्शन को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है.’

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
