एंकर- जसपूर क्षेत्र के चमन बाग में रहने वाले अर्पित चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग ( सिविल सेवा परीक्षा ) में 20 रेंक हासिल कर कीर्तिमान हासिल किया है आपको बता दे कि इससे पहले भी अर्पित सिविल सर्विस में 279 रेंक हासिल कर चुके है वही 20 रेंक आने के बाद से पूरे परिवार मे खुशी का माहौल है वही अर्पित को बधाई देने के लिए उसके घर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का तांता लगा है अर्पित चौहान ने 20 वी रेंक हासिल कर ना ही जसपुर क्षेत्र का बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है अर्पित चौहान ने बताया कि लगतार मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है वहीं उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी ओर अपने नोट्स बनाये उनके द्वारा ही पढ़ाई की गई उन्होंने कहा कि हो सकता है एक या दो बार सफलता ना मिले मगर उम्मीद ना छोड़े एक दिन सफलता जरूर मिलेगी वही सिविल सर्विस में 20 वी रेंक हासिल करने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और अर्पित को मिठाई खिलाकर कर उसे आशीर्वाद देकर परिवार वाले ओर आस पड़ोसी इस खुशी को जाहिर कर रहे है वही अर्पति की माँ अनिता चौहान ने बताया कि खुशी का माहौल है सभी बच्चे इसी तरह अपने परिवार का ओर क्षेत्र का नाम रोशन करे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
