हिन्दी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में आज यहां मीडिया सेंटर के द्वारा बाजपुर रोड स्थित एक होटल में एक गोष्ठी
का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न शहरों एवं नगर क्षेत्र से आये पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। गोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज पत्रकारिता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में कहा कि वह टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार खुशवंत सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर
पत्रकार बनना चाहते थे। उन्होंने कहा कि एस्कॉर्ट फार्म में सरकारी भूमि पर पत्रकारों के लिए आवासीय कालोनी बनाने के लिए सरकार से प्रयास किये जायेंगे। इसी दौरान काशीपुर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने गोष्ठी में मौजूद पत्रकारों को आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश के युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं व काशीपुर में पत्रकार कालोनी की स्थापना को लेकर भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधियों को साथ लेकर मिलेंगे। उन्हांने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर जनता के
बीच काम करता है। उन्होंने यह भी कहा कि एक्कॉर्ट फार्म में शीघ्र ही पत्रकार कालोनी की स्थापना कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे। वरिष्ठ पत्रकार नदीमउद्दीन ने गोष्ठी में कहा कि पत्रकार समाज का एक आईना है, न कि सरकार का जनप्रतिनिध। समाज में हर पत्रकार की महत्वता है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर समाज को आईना दिखाने का काम करता है। उन्होंने देश के जनप्रतिनिधियों से कहा कि वह चाटुकार पत्रकारों को हटाकर
अच्छे पत्रकारों को महत्व दें। स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र को बचाने में पत्रकारों की अहम भूमिका है तथा पत्रकारों को भी निष्पक्ष पत्रकारिता करनी चाहिए। पत्रकारों को भी किसी अधिकारी व जनप्रतिनिधि की चाटुकारिता नहीं करनी चाहिए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार निखिल पंत ने अपने पुराने अनुभवों को साझा करते हुए पत्रकारों व जनप्रतिनिधयों के सामने रखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने का आहवान किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com