लोकेशन…काशीपुर

एंकर: दो दिन पूर्व नेता प्रतिपक्ष के चयन पर सवाल उठा चुके पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक प्रीतम सिंह ने अब विधानसभा चुनाव में हार का ठीकरा कांग्रेस प्रभारी पर फोड़ा है उन्होंने आरोप लगाया की कांग्रेस में जो सर्वे हुआ था उसके अनुरूप टिकट का वितरण नहीं हुआ प्रदेश प्रभारी ने सर्वे के विपरीत टिकट आवंटित कर दिए जिससे कांग्रेस को उत्तराखंड में हार का सामना करना पड़ा आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि शीघ्र ही जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की भी नियुक्ति की जाएगी चंपावत उप चुनाव के बारे प्रीतम सिंह ने कहा कि चंपावत का चुनाव महत्वपूर्ण है हमें भरोसा है कि चंपावत की जनता उपचुनाव में कांग्रेस को जिताएगी बैठक में जसपुर विधायक आदेश चौहान ,पूर्व महा नगर अध्यक्ष संदीप सहगल ,कांग्रेसी नेता मुशर्रफ हुसैन ,आदि उपस्थित रहे

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com