लोकेशन: काशीपुर
एंकर: ग्राम गोपीपुरा निवासी मृतक ब्रजमोहन का भांजा ही निकला हत्या का मुख्य आरोपी। मामी से 1 वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग। इसी के चलते मामी और भांजे ने मिलकर कर डाली बृजमोहन की हत्या। पुलिस ने मात्र 2 घंटे के अंदर घटना का किया खुलासा। यहां बता दें कि बीती रात ग्राम गोपीपुरा निवासी बुध सिंह पुत्र शिवचरण ने पुलिस को तहरीर दी थी उसका भाई पिछले 2 घंटे से गायब है , पुलिस ने तत्परता दिखाते हैं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल ते हुए जब बृजमोहन की तलाश की तो उसका शव एक सुनसान इलाके में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि बृजमोहन अपने भांजे सौरभ से बहुत लगाव रखता था, लेकिन सौरभ में उसकी पीठ में छुरा घोंपते हुए अपनी ही सगी मामी से प्रेम प्रसंग करने लगा, जिसकी भनक जब उसके मामा बृजमोहन को लगी तो उसने इसका विरोध किया । इसी के चलते दोनों मामा भांजे में तनातनी रहने लगी , इसी के चलते मृतक की पत्नी ने सौरभ के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा की इसको ठिकाने लगाना अब जरूरी है, इसी के चलते भांजे सौरभ ने उसको सुनसान इलाके में ले जाकर शराब पिलाई और पत्थर से उसके सिर को कुचल दिया और बाद में अपने ही लोवर से उसका गला घोट कर हत्या कर दी। घटना की खबर जैसे ही पुलिस को लगी उसने तत्परता दिखाते मात्र 2 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया। आज कोतवाली परिसर में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते बृजमोहन की हत्या की गई, उन्होंने कहा कि मामी और भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसी के चलते पुलिस की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीठ थपथपाई और कहा कि 2 घंटे में ब्लाइंड केस का खुलासा करना अपने आप में एक मिसाल है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 5000 का नगद पुरस्कार भी दिया है। दोनों ही आरोपियों को आज पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
