देहरादून । आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने आज अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुये जोत सिंह बिष्ट को प्रदेश संगठन समन्वयक बनाया गया है।
आज दोपहर प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड प्रभारी व दिल्ली संगम बिहार के विधायक दिनेश मोहनिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बसंत कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा शिशुपाल सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नैनीताल अल्मोड़ा जिला प्रभारी व प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी बनाया। सुनीता बाजवा टम्टा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद काशीपुर व खटीमा प्रभारी, दिगमोहन सिंह नेगी को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ चमोली, रूद्रप्रयाग एवं पौड़ी गढ़वाल का जिला प्रभारी, प्रवीण कुमार बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद देहरादून पछवा प्रभारी, श्रीमती डिंपल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ साथ जनपद देहरादून की प्रभारी, नरेश शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ हरिद्वार एवं रूडकी जिला प्रभारी, आजाद अली प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा, अजय जायसवाल प्रदेश महासचिव, धर्मेंद्र कुमार बंसल कोषाध्यक्ष, अमित जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा दीप प्रकाश पंत को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।आप प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि भविष्य में कार्यकारिणी का विस्तार चलता रहेगा। अब आम आदमी पार्टी प्रदेश मे होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहनिया ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी संघर्ष से पैदा हुई है। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और रीतियों के प्रचार-प्रसार के साथ उत्तराखंड में दल की मजबूती के लिए जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की विफल नीतियों से जनता को अवगत करायें। विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर पूछे गये एक प्रश्न के जबाव में श्री मोहनिया ने कहा कि प्रदेश में सभी ने मेहनत की थी और किसी एक पर हार की जिम्मेदारी नहीं डाली जा सकती।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
