काशीपुर(आरिफ खान की न्यूज़) उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कांग्रेसियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह गौतम के आवास पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था किसी को रोजगार नहीं मिला साथ ही रोजगार को छीनने का काम भी सत्ता में बैठे लोगों ने किया है इसको लेकर कांग्रेस आगामी 12 सितंबर को पुरे प्रदेश में प्रत्येक विकास खंड पर धरना देगी। साथ ही 23 सितंबर को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस विधानसभा के बाहर धरना देगी यह धरना किसानों की ऋण माफी, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, युवाओं को रोजगार देने, बढ़ती हुई महंगाई पर सरकार अंकुश लगाने में असफल होने के साथ ही कोरोना महामारी रोकने पर विफल होने तथा केदारनाथ में तीर्थ पुरोहितो के धरने जैसे विषयों पर किया जाएगा। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सत्ता पक्ष के विधायक अपनी ही सरकार में भ्र्ष्टाचार चरम पर होने का आरोप लगा रहे है। नैतिकता के आधार पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अलका पाल, आशीष अरोरा बॉबी, पूर्व मेयर प्रत्याशी पति शफीक अंसारी,पूर्व प्रदेश सचिव जितेन्द्र सरस्वती,संदीप सहगल, मुक्ता सिंह,विकल्प गुड़िया,अर्पित मेहरोत्रा,मन्सूर अली मेफेयर,मंसूर अली,जाहिद हुसैन, सोहेल खान,अफसर अली, नौशाद अकरम प्रधान, रिजवान सैफी,गीता चौहान, आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com