गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी

उत्तर प्रदेश के सफल “पॉलिटिकल ब्लूप्रिंट” पर तैयार होने वाला “मिशन गुजरात” का यह मॉडल सोमवार से यानी 18 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात के तीन दिवसीय दौरे से करेंगे।इस साल के आखिरी महीने तक गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं और भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी समर सजाने के लिए पूरी राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। कहने को तो यह राजनैतिक चौसर 11 मार्च से ही गुजरात में बिछनी शुरू हो गई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश के सफल “पॉलिटिकल ब्लूप्रिंट” पर तैयार होने वाला “मिशन गुजरात” का यह मॉडल सोमवार से यानी 18 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात के तीन दिवसीय दौरे से करेंगे।विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वह गुजरात में अलग-अलग इलाकों में न सिर्फ लोगों से मुखातिब होंगे बल्कि पूरे प्रदेश में तकरीबन 30000 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट की सौगात भी देने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के चुनावों की रणनीति संभालने वाले एक प्रमुख नेता कहते हैं दरअसल यह बिल्कुल उसी तर्ज पर शुरू हो रहा है जैसा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल से पहले शुरुआत की गई थी। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह ने तकरीबन 6 महीने पहले ही जबरदस्त तरीके से राजनैतिक माहौल बनाना शुरू कर दिया था। ठीक उसी तरह गुजरात में भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के गृह मंत्री अमित शाह इसी साल देश के पांच अलग राज्यों में हुए चुनावों के परिणाम आने के अगले दिन से ही गुजरात में चुनाव की कमर कस कर मैदान में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां 10 मार्च को परिणाम आने के बाद 11 मार्च को ही गुजरात पहुंच गए थे जबकि हाल के दिनों मे देश के गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात के अलग-अलग जिलों से होकर आए हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com