दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में धीरे-धीरे इजाफा देखने को मिल रहा है. राजधानी में शुक्रवार को 366 नए कोरोना मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1072 हो गई है.
दिल्ली में शुक्रवार को दर्ज हुए 366 कोविड केस 27 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा हैं. इसके साथ ही अब संक्रमण दर बढ़कर बढ़कर 3.95 फीसदी पहुंच गई है. संक्रमण की यह दर 3 फरवरी के बाद सबसे ज्यादा है. दिल्ली में अब फिर से सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है जो कि 7 मार्च के बाद से सबसे ज्यादा है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
