काशीपुर। विधानसभा चुनाव में भितरघात करने वाले भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं के निष्कासन की मांग काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में मुखर हो रही है। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता की मांग है की जिस तरह भाजपा ने हारी हूयी सीटों पर कमेटी का गठन कर जिन भाजपा के नेतायों ने पार्टी विरुद्ध कार्य किया है उसकी सूची बना रही है ताकी उनका निस्काशन किया जाए उसी तरह जीती हूयी सीटों पर भी पार्टी विरुद्ध कार्य करने वाले भाजपा के नेतायो की भी सूची बनाकर उन पर भी निसकाशन की कार्यवाही करनी चाहिए , ये कहना है काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा का ,प्रेस को जारी विज्ञप्ति में श्री चीमा ने कहा कि पृथक राज्य बनने के उपरांत उत्तराखंड की प्रथम निर्वाचित सरकार में काशीपुर विधानसभा सीट से उनके पिता एमएलए चुने गए। इसके बाद हुए वर्ष 2007, 2012 व 2017 के विधानसभा चुनाव में भी लगातार चुनाव जीतकर काशीपुर सीट को गौरवान्वित किया। इसके अलावा निकाय चुनाव में भी उनके सानिध्य में भाजपा प्रत्याशी ने जीत के झंडे गाढ़े। लोकसभा चुनावों में भी पार्टी प्रत्याशी को सफलता मिली। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में अपनों ने उनकी चुनावी डगर में कांटे बिछाने में कोई कमी नहीं की, इसके बावजूद वे कांटों पर चलकर भी कमल खिलाने में कामयाब रहे। इस विधानसभा चुनाव में बढ़ती उम्र का हवाला देकर मेरे पिता ने मेरे लिए टिकट मांगा तो कुछ अपनों ने खुला विरोध किया और अपरोक्ष बगावत करते हुए चुनाव में किसी भी तरह सपोर्ट नहीं किया। अब मेरे को को सपोर्ट करने वाले भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं काशीपुर की जनता की मांग है कि भितरघातियों के खिलाफ भाजपा हाईकमान को कार्यवाही करने में कतई भी देर नहीं करनी चाहिए। यदि हाईकमान ने ऐसा नहीं किया तो अगले वर्ष होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ByMohd Nafees

Mar 29, 2022

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com