आवश्यक सूचना ★
दी इंडियन लायंस मार्शल आर्ट्स अकैडमी द्वारा काशीपुर में ली गई कराटे बेल्ट परीक्षा
आज दिनांक 27 -03-2022 दिन रविवार को दी इंडियन लायंस मार्शल आर्ट्स अकैडमी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें अकैडमी के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमे 1- हर्षित वर्मा , क्षरदेश गर्भयाल ने पर्पल बेल्ट 2 – शशांक राणा, ने ब्लू बेल्ट 3- सेल्वी , भावेश दिवाकर , आरोही दिवाकर ने ग्रीन बेल्ट 4 – नवल पांडे , धनंजय बिष्ट , धनायुशी बिष्ट , रिद्धि ने ऑरेंज बेल्ट 5 – रक्षित बिष्ट , भव्या जोशी , ने येल्लो बेल्ट प्राप्त की
अकैडमी के संस्थापक व मार्शल आर्ट्स कोच सेंसेई यतेन्द्र कुमार ने सभी बच्चो को कड़ी महनत करके बेल्ट अर्जित करने पर शुभकामनाएं दी और सभी बच्चो को आगामी मई में काशीपुर में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने और अपना बेस्ट देने के लिए कहा साथ ही सभी अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि आज कल के इस माहौल को देखते हुए हमारे बच्चो आत्मरक्षा के क्षेत्र में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए और स्वयं को स्वास्थ्य व मानशिक रूप से मजबूत करना चाहिए सभी अभिभावकों ने इस खेल को कर रहे बच्चो के हौसले की सराहना की सेंसेई यतेन्द्र कुमार ने सभी का धन्यवाद करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

ByMohd Nafees

Mar 27, 2022

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com