देश में फिल्म ‘The Kashmir Files’ पर चल रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश के आईएएस ऑफिसर नियाज खान का एक ट्वीट सुर्खियों में है. नियाज खान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ में जिस तरह कश्मीरी पंडितों का दर्द दिखाया गया है, उसी तरह अब प्रोड्यूसर्स को देश में मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनानी चाहिए क्योंकि मुसलमान कोई कीड़े-मकोड़े नहीं बल्कि इंसान और इस देश के नागरिक हैं. 

यही नहीं, नियाज़ खान ने एक और ट्वीच करते हुए लिखा है- ‘मैं अलग-अलग मौकों पर मुसलमानों के नरसंहार को दिखाने के लिए एक किताब लिखने के बारे में सोच रहा हूं ताकि कोई प्रोड्यूसर इस मुद्दे पर कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्म बना सके और अल्पसंख्यकों के दर्द और पीड़ा को भारतीयों के सामने लाया जा सके

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com