कलयुगी मां ने नवजात को फेंका सड़क पर,बच्चे की मौत काशीपुर में बीते एक सप्ताह में दो अलग अलग स्थानों पर सड़क किनारे मिले दो लावारिस नवजात से जहां क्षेत्र में सनसनी पैदा हो गई है तो वहीं समाज पर यह सवाल खड़ा होना शुरू हो गया है कि आखिर हमारा समाज किस और निकल पड़ा है।
दरअसल बीते रोज कलयुगी माता पिता एक जीवित नवजात शिशु को लावारिस हालात में कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित ढकिया रोड पर सड़क किनारे छोड़ गए । बच्चे के रोने की आवाज आने पर गस्त कर रही पुलिस कपड़े में लिपटे जीवित शिशु को सुरक्षित कुंडेश्वरी चौकी ले आई। चौकी प्रभारी ओमप्रकाश की सूचना पर कोतवाल काशीपुर मनोज रतूड़ी तुरंत मोके पर पहुंचे और निजी वाहन से नवजात को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवा दिया था । लेकिन बीती रात उसने वहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आपको बता दे बीते सप्ताह पूर्व कटोराताल चौकी स्थित रामनगर रोड पर भी एक नवजात मृत अवस्था में पड़ा मिला था। एक पखवाड़े में काशीपुर में दो नवजात शिशुओं की मौत से हर कोई स्तब्ध हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com