एंकर,मालगाड़ी ट्रेन कि चपेट में आने से एक मादा हथनी की दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंचे रेलवे एवं वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है, इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों ने मामले में दोषी ट्रेन के ड्राइवर सहित अन्य रेलवे कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिये है। बताते चलें कि आज सुबह लगभग 4.30 बजे लालकुआं क्षेत्र के सुभाष नगर पुलिस चेकपोस्ट के समीप रोजाना कि तरह टांडा के जंगल से गोला रेंज में भोजन की तलाश में जा रहे हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पर आ गया तभी लालकुआं से बरेली की ओर मीट्टी लेकर जा रही तेजगति से मालगाड़ी के इंजन से मादा हथनी टकरा गयी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई वही मौके पर देखे जा रहे निशानों से पता चलता है कि मालगाड़ी ट्रेन हथनी को काफी दूर तक घसीट कर ले गई जिससे हाथी की मौके पर ही मृत्यु हो गई इधर मौके पर रेलवे के मुख्य यातायात निरीक्षक काठगोदाम और बहेड़ी के पीडब्ल्यूआई तथा तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंच गये जिन्होंने मामले की जांच की जिसके बाद डीएफओ संदीप कुमार ने मालगाड़ी के चालक सहित उक्त घटना के लिए जिम्मेदार रेल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देश दिए वही रेलगाड़ी से कटकर एक और हाथी की मौत कि घटना से वन महकमे में हड़कंप मच गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
