काशीपुर। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी गगन काम्बोज ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशाल रैली कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर लोगों से अपने समर्थन में वोट मांगे।
बसपा प्रत्याशी गगन काम्बोज की शक्ति प्रदर्शन रैली रामनगर रोड स्थित चुनाव कार्यालय से शुरू होकर चीमा चौराहा, एमपी चौक, टाण्डा उज्जैन, गुलढ़िया, बघेलेवाला, अलीगंज रोड से होते हुए खड़कपुर देवीपुरा, चैती चौराहा, कुंडेश्वरी रोड, जसपुर खुर्द रोड होते हुए वापस कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली दौरान गगन काम्बोज का लोगों ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गगन काम्बोज ने लोगों का जीत का आशीर्वाद लेते हुए 14 फरवरी को उनके पक्ष में मतदान कर उन्हें विजय दिलाने का आहवान किया। रैली के दौरान गगन काम्बोज ने कहा कि यदि वह विधायक पद पर विजयी होते हैं तो शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। टूटी फूटी सड़कों को बनाया जायेगा तथा सफाई व्यवस्था से लेकर चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र मंे पिछड़े हुए काशीपुर को नया काशीपुर बनाया जायेगा। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियों ने काशीपुर क्षेत्र विकास के नाम पर सिर्फ छला है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी चुनाव में जनता उन्हें भारी मतों से विजय दिलाकर विधायक बनाने जा रही है। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने उन्हें विजय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान चेयरमैन शमसुद्दीन, अशरफ एडवोकेट, हसीन खान, अख्तर अली, डा. एमए राहुल, मुनव्वर मंसूरी, सलीम मंसूरी, शिवम चौहान, लेखराज गौतम, कृष्ण कुमार गौतम, मुस्तकीम, तन्नू, लल्ला समेत सैंकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

ByMohd Nafees

Feb 12, 2022

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com