एंकर – आज भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पहुंचते हुए एक जनसभा कर फिर से प्रदेश में धामी सरकार को लाने और काशीपुर में पुनः कमल खिलाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस पार्टी समेत आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। आपको बता दें कि स्थानीय रामलीला मैदान में बीजेपी द्वारा आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पहुंच कर बीजेपी के लिए माहौल बनाया इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से धामी सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता पर काबिज होगी वहीं उन्होंने मीडिया के कई तीखे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि काशीपुर में किसी तरह की कोई बगावत नहीं है जनता विकास के नाम पर और मोदी के नाम पर फिर से वोट करने जा रही है। काशीपुर की दुर्दशा पर उन्होंने कहा की सरकार के आने के बाद काशीपुर में रुके विकास को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चार बार से काशीपुर में भारतीय जनता पार्टी का विधायक रहे हैं और पांचवी बार भी आने वाली 14 तारीख को जनता फिर से अपना परचम लहराने जाने जा रही है। श्री भट्ट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जिले की मांग काफी पुरानी है जब प्रदेश में जिले बनेंगे तो सबसे पहले प्रमुख जिला काशीपुर रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकाल में 20 सालों में जो विकास हुआ है वह अपने आप में एक मिसाल है , आने वाले समय में भी उत्तराखंड में भाजपा अपनी सरकार बनाने जा रही है और प्रदेश का चहुंमुखी विकास आगे भी रहेगा। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के निर्देशन में पांचों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराने जा रही है। आदरणीय मोदी जी ने जो योजनाएं देश के लिए चलाई है वह आज भी धरातल पर उतरी हुई है । एक सवाल के जवाब में उससे पूछा गया कि मानपुर रोड पर जो लोग 60 सालों से यहां पर व्यस्तथापित नहीं हो पाए हैं और आने वाले 14 तारीख को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का विरोध जताया है, तो उन्होंने कहा कि हमारे यहां के प्रत्याशी उनको शीघ्र ही मना लेंगे, उस पर जल्दी ही वार्ता की जा रही है और उनको विस्थापित कराया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com