छात्र संघ की राजनीति से ऊपर उठकर काशीपुर से बहुजन समाज पार्टी का टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे युवा कर्मठ गगन कंबोज ने आज रामनगर रोड स्थित मीडिया सेंटर के सभागार में प्रेस से वार्ता करते हुए बताया कि जिस तरीके से हमारे शीर्ष नेताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा 20 साल से ठप पड़ा काशीपुर का विकास अपने आप में एक दुर्भाग्यपूर्ण है अगर जनता ने मुझ पर विश्वास जताया और मैं काशीपुर से विधायक बना तो सबसे पहली प्राथमिकता मेरी काशीपुर में शिक्षा बिजली और अन्य ज्वलंत समस्याओं को पूरा करने कि रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पहाड़ों से हो रहा पलायन एक गंभीर मुद्दा है मैं कोशिश करूंगा कि पहाड़ रोजगार से जुड़े और वहां के लोग पलायन करने को मजबूर ना हो। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह दिन दूर नहीं जब जनता काशीपुर के लाल व युवा बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी गगन कंबोज को विधानसभा में जिता कर भेजेगी तो मेरा भी कर्तव्य बनता है कि मैं भी काशीपुर के विकास के लिए कोई कोर कसर ना छोडू। रही काशीपुर जिले की मांग जो दशकों पुरानी है उसको भी मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जिले की मांग अब तक अन्य नेताओं ने की लेकिन जब मैं जिले की मांग करूंगा तो दरी लेकर विधानसभा के सामने बैठ जाऊंगा, जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होगी तब तक मैं आप काशीपुर नहीं आऊंगा। यह मेरा वादा है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com