नेशनल न्यूज़ चैनल समाचार प्लास की होगी ब्रांड रिलांचिंग
टीवी दुनिया में बड़े पत्रकारों की फेहरिस्त में शुमार आशिफ इकबाल ने समाचार प्लास के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत की है. नेशनल न्यूज़ चैनल समाचार प्लस में आशिफ इकबाल को बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है. आशिफ इकबाल ने नेशनल चैनल समाचार प्लस को बतौर एडिटर ज्वाइन किया है. इसी के साथ आशिफ इकबाल सबसे कम उम्र के एडिटर बनने वाले पत्रकारों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं. पत्रकारिता जगत में 20 सालों का तजुर्बा रखने वाले आशिफ इकबाल ने देश कई बड़े नामचीन नेशनल चैनल में कार्य किया. है. आज पेपर से पत्रकारिता शुरू करने वाले आशिफ इकबाल ने महुआ टीवी, ईटीवी, चैनल वन, यूपी न्यूज़, P7 न्यूज़ और न्यूज़ 18 में कई अहम पदों पर कार्य किया है. इससे पहले आशिफ इकबाल ने ज़ी मीडिया ग्रुप के इंटरनेशनल चैनल ज़ी सलाम से इनपुट एडिटर के पद से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद हर कोई ये जानना चाह रहा था कि आशिफ इकबाल अब नई पारी की शुरूआत किस चैनल से करेंगे. खबर है नेशनल चैनल समाचार प्लास में एडिटर पद संभालने के बाद आशिफ इकबाल ने वहां पहले से कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को नौकरी से नहीं हटाने का आश्वासन दिया है. जो समाचार प्लस के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है.
आशिफ इकबाल इकलौते ऐसे पत्रकार हैं जिन्होने तीन भाषाओं भोजपुरी, हिंदी और उर्दू के न्यूज़ चैनल में काम बड़े पदों पर किया है. इसके अलावा आशिफ इकबाल को कई अवार्ड से भी नवाज़ा जा चुका है. राजीव गांधी ग्लोबल अवॉर्ड, परम श्री अवार्ड इंडियन एक्सीलेंसी अवार्ड, आज की दिल्ली अवार्ड, ह्यूमन राइट्स के अलावा कई और अवार्ड से नवाज़ा जा चुका है. आशिफ इकबाल ने बहुत कम दिनों और कम उम्र में पत्रकारिता के शिखर को छुआ है.
आशिफ इकबाल अपनी तेजतर्रार पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. आशिफ इकबाल को एक मंझा हुआ पत्रकार माना जाता है. वो अपनी बेबाक पत्रकारिता के लिए हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. कई मुख्यमंत्रियों और राहुल गांधी के साथ इंटरव्यू में उनकी बेबाकी की चर्चा होती रही है. बेहद सरल और शालीन स्वभाव के आशिफ इकबाल की राजनीतिक घरानों में अच्छी पकड़ मानी जाती है. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राम विलासपासवान, लालू प्रसाद यादव और रॉबर्ट वाड्रा के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते जगजाहिर हैं. तो युवा नेता चिराग पासवान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से उसके दोस्ताना रिश्ते टीवी स्क्रीन पर देखे जाते रहे हैं ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
