वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉर्बी ने काशीपुर के समस्त कांग्रेस जनों को साथ लेकर अपने गंगे बाबा रोड स्थित संस्थान में अभी हाल ही में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी और उनकी नवनियुक्त टीम का यहां पर फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शफीक अहमद अंसारी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका भी जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह कार्यक्रम में बार एसोसिएशन की टीम ने आश्वस्त कराया की वह आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने में भरसक प्रयास करेंगे। बार एसोसिएशन की टीम ने भावुक होकर कहा की जिस तरीके का सम्मान आज कांग्रेस जनों ने और विशेषकर आशीष अरोरा बॉबी जी ने अपने संस्थान में बुलाकर जो इज्जत बक्शी है बार उसका सदा ऋणी रहेगा। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोड़ा बॉबी ने भी सभी लोगों का संस्थान पर आने के लिए आभार प्रकट किया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
