भाजपा के युवा नेता गौरव चौहान व संभावित प्रत्याशी के नेतृत्व में रैली निकालकर भाजपाई शामिल हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में ठाकुरद्वारा। भाजपा युवा नेता गौरव चौहान के नेतृत्व में नगर के एसडीएच इंटर कॉलेज के मैदान से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार रैली निकालकर नगर के विभिन्न मार्गो से होकर कृष्णा डिग्री कॉलेज स्थित कॉलेज के मैदान में पहुंचकर भाजपा पिछड़ा वर्ग कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का गौरव चौहान ने शॉल ओढ़ाकर उनको को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता संभावित प्रत्याशी गौरव चौहान ने भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, और उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के चलते भाजपा की सरकार के दोबारा आने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के लिए किसी भी पार्टी में और भी काम नहीं किया है। लेकिन भाजपा सरकार ने सभी के लिए समानता के साथ पिछड़े वर्गों के लिए विशेष योगदान दिया है। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद देवेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि धन्यवाद आर्य पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया है। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंदी प्रसाद प्रजापति, कृष्णा डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर लकी चौहान, ओबीसी मोर्चा अनुपेंद्र चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मिथिलेश रानी, भुवनेश गहलोत आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com