दिल्ली कालकाजी से आम आदमी पार्टी की विधायक श्रीमती आतिशी जी पुरानी अनाज मंडी के पास स्थित मंडप संस्कृति ग्रीन में आयोजित मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम में आज भाग लेने पहुंची । मंडप के सभागार में मातृशक्ति से खचाखच भरे हॉल में उन्होंने उन्होंने मातृशक्ति से अनुरोध किया कि इस बार उत्तराखंड में परिवर्तन की जरूरत है। अभी तक भाजपा और कांग्रेस ने उत्तराखंड पर राज किया है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में 70 की 70 सीटों पर अपना परचम लहराने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मातृशक्ति को वह सारा सम्मान मिलेगा जिसकी वह हकदार है। उन्होंने कहा कि इस बार उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को जिताकर उत्तराखंड में परिवर्तन का माहौल पैदा करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जितनी तेजी से महंगाई बड़ी है वह किसी से छुपी नहीं है । उन्होंने कहा कि 10 साल कांग्रेस को देखा और 10 साल भाजपा को देखा लेकिन उत्तराखंड में युवा और बेरोजगार होता जा रहा है और पूंजीपति और ज्यादा पूंजीपति होता जा रहा है । उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली की तर्ज पर यहां पर भी हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी, जबकि बेरोजगारों को 5000 बेरोजगार भत्ता भी दिया जाएगा उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वह करते हैं उन्होंने दिल्ली में 10 लाख बेरोजगारों को नौकरियां दी इसी तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर नौकरियों का पिटारा खोला जाएगा और जब तक बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल जाता तब तक आम आदमी पार्टी की सरकार 5000 बेरोजगारी भत्ता उत्तराखंड वासियों को देगी। इसी तरीके से मातृशक्ति को भी स्वरोजगार मुहैया कराएगी और साथ ही मातृशक्ति के खाते में प्रति महा ₹1000 अरविंद केजरीवाल जी डलवाएगे।
बाइट: आतिशी आम आदमी पार्टी विधायक दिल्ली

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com