काशीपुर एंकर – विधान सभा चुनाव 2022 में मिशन फतह कि गरज से आज समाजवादी पार्टी ने काशीपुर से यलगार बोली है जहां मोहल्ला अल्ली खा में एक चुनावी सभा कर सपा के उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नेताओ ने बीजेपी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए लोगो से सपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नाहीद लारी ने कहा कि समाजवादी विचारधारा पर जब से यह मनुवादी विचारधारा लाई गई है तब से देश लगातार गर्त की और जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि देश और प्रदेश को बचाना है तो फिर से समाजवाद को देश में लाना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि यूपी की योगी सरकार अखिलेश यादव की प्रदेश में सरकार आती देख बुरी तरह बौखलाई हुई है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि आने वाले उत्तराखंड विधान सभा चुनाव में कोई भी सरकार सपा के बगैर सहयोग के नहीं बन सकती।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
