संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल रहीं कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश यूनियन के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदाकर्मी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना टीकाकरण का कार्य ठप रहा सात केंद्रों पर ही कोरोना टीकाकरण स्थाई कर्मचारियों के सहयोग से हुआ अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मांगों को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरी
नहीं करती है तब तक काम पर नहीं लौटेंगे उनका कहना है कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाये ठेका प्रथा को समाप्त किया जाये आशाओं को निश्चित मानदेय आदि की मांग की इस दौरान कुलवंत सिंह डॉ . शाइन परवीन , आशु गुप्ता , प्रमोद कुमार , शोएब खान आदि
भारती शावेज रिजवान तरनुम शिवानी शामिल रहे

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
