काशीपुर(आरिफ खान की न्यूज़) कोरोना वायरस ने आम से लेकर खास तक को अपनी चपेट में ले लिया है। काशीपुर कोतवाली प्रभारी चंद्रमोहन सिंह समेत 20 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आई है तो वहीं नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के पूर्व सांसद के द्वारा बीते रोज कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह ने बातचीत में बताया कि 31 अगस्त को भेजे गए आरटीपीसीआर सैम्पलों में काशीपुर कोतवाली प्रभारी चंद्रमोहन सिंह समेत 20 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा संसदीय सीट के पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के द्वारा कल कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
डॉ. अमरजीत सिंह के मुताबिक पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की तबीयत खराब होने पर उन्हें काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया जिसमें पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा पॉजिटिव जिसके बाद उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। इसके अलावा उनके परिवार के 15 लोगों का कल rt-pcr सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। वही पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक कोतवाल चंद्र मोहन सिंह दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
