ठाकुरद्वारा नगर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक नगर अध्यक्ष के कैम्प कार्यलय पर सम्पन्न हुई इस दौरान बैठक में नगर अध्यक्ष सादिक़ सिद्दीकी ने कहा कि दो दिसम्बर को मुरादाबाद में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा पदयात्रा मुरादाबाद में रैली होगी। जिसमें ठाकुरद्वारा से भारी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए जायेंगे।कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जगह-जगह रैलियां कर लोगों को कांग्रेस कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
मुरादाबाद मण्डल से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे। इस दौरान
नगर अध्यक्ष सादिक़ सिद्दीकी ,पूर्व विधायक मोहम्मद उल्ला चौधरी , शफेज़ खान , हासिम अंसारी , नईम ,इमरान ,आसिफ ,मोइन कुरैशी अध्यक्ष सेवादल , संजीव सिंघल नाजिम अंसारी , डॉ हनीफ ,पूर्व चेयरमैन सलमा आगा , शरीफ आजाद , आदि अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहै

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
