विधायक चीमा की प्रेस वार्ता
भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा आज फिर पत्रकारों से बतियाये। अपने कार्यालय में आज उन्होंने फिर एक बार अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा के लिए पार्टी के टिकट की दावेदारी पेश की। आज की पत्रकार वार्ता में विधायक चीमा ने जहां बीते रोज बलराज पासी की रैली को पार्टी में दरार डालना करार दिया वहीं पहले वह सीधे तौर पर पासी का नाम लेने से बचने की कोशिश करते दिखाई दिये वहीं बाद में पत्रकारों के कुरेदने पर चीमा ने रोड शो में लगे नारे “हर हर काशी” घर घर पासी को उद्धृत किया और इसे नितांत गलत बताया। पत्रकार वार्ता में चीमा कल की पासी के रोड शो पर जमकर बरसे। उन्होंने इस रोड शो को पार्टी विरोधी गतिविधि तक कह दिया। उन्होंने कहा कि कि न तो संगठन और न संघ दोनों ने इस रोड शो के आयोजन के लिए कहा था।वार्ता के दौरान चीमा ने अपने बीस वर्षों के अब तक के कार्यकाल को शहर के लिए उपलब्धि भरा बताया। उन्होंने कहा कि कि उनके इस कार्यकाल में काशीपुर विधानसभा के हर घर को बिजली, पानी के साथ-साथ हर घर तक पक्की सड़कों का जाल बिछाया गया। विधायक चीमा ने कहा कि उनके 2002 में विधायक बनने से पहले काशीपुर में गुंडागर्दी चरम पर थी। हर नागरिक गुंडों के आतंक से परेशान था। शहर में व्यापार करना मुश्किल हो गया था। गुंडा तत्व कहीं भी किसी को भी धमका कर वसूली करते थे। लेकिन जब से वह विधायक बने तब से कोई गुंडा किसी को मार तो नहीं सकता पर मर सकता है।अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को दावेदार के रूप में पेश किये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि अब उनकी आयु 76 वर्ष की हो चुकी है। पार्ट की नीति है कि 75 पार लोगों को पार्टी टिकट नहीं देती। अब अगर पार्टी की ओर से उन्हें टिकट के मना किया जाता है तो वह स्वयं को दावेदारी से अलग कर रहे हैं। लेकिन अपने पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा के लिए वह पार्टी से टिकट मांग कर रहे हैं। हालांकि चीमा ने यह भी कहा कि वह टिकट मांग रहे हैं लेकिन निर्णय अंतिम रूप से पार्टी को लेना है। अगर पार्टी किसी अन्य को टिकट देती है तो वह उसे भी चुनाव लड़वायेंगे। क्योंकि वह पार्टी के निर्देशों से बंधे हुए हैं। इस बीच जब विधायक चीमा से पूछा गया कि अगर यहाँ से बलराज पासी को टिकट मिलता है तो वह पार्टी के सदस्य होने के नाते उन्हें चुनाव लड़वायेंगे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
