मुरादाबाद की विधानसभा 25 कांठ के मंजरा हसन गढ़ी का गांव 850 वाली आबादी का गांव है जिसका 2 किलोमीटर का मार्ग कच्चा है और पानी से भरा हुआ है जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।और कहा कि कच्चा मार्ग होने के कारण बरसात के दिनों में गर्भवती महिलाओं और बीमार को चार पाई पर डाल कर मुख्य मार्ग तक ले जाते है ओर अब किसानों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आज तक किसी भी सरकार ने इस रास्ते को नहीं देखा है। यह मार्ग कच्चा होने से कोई अधिकारी इस गांव तक नहीं पहुंच पाते है ओर गांव वासियों को सरकार की किसी भी योजनाओं का कोई लाभ नही मिला है गांव सरकार की योजनाओं से अभी तक वंचित हैं इस गांव में सरकार ने सरकारी विद्यालय और बिजली तो मुहैया कराई है लेकिन कोई भी योजना इस गांव तक नहीं पहुंच पाई है । वही स्कूल के प्रबंधक का कहना है कि अभी तक इस गांव में एंबुलेंस तक नही आती है और बरसात के दिनों में कपड़े और जूते चप्पल हाथ मे लेकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता है । इस गांव के ग्रामीण नरकीय जिंदिगी जीने को मजबूर है आला अधिकारियों से इस कच्चे मार्ग को पक्का मार्ग कर मुख्य मार्ग तक जोड़ने की सरकार से गुहार लगाई है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com