लखनऊ: 

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी सरकार पर ब्राह्मणों, दलितों के अलावा और मुसलमानों के उत्पीड़न का आरोप लगाया. उन्होंने प्रदेश में डॉ बीआर आंबेडकर की मूर्तियां तोडे जाने की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुये सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की है.

बसपा नेता ने अपने एक ट्वीट में कहा, ”सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था, अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है. इनको जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है, जो अति दुःखद है.”

मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, ”साथ ही, जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर व इनके महान सन्तों व गुरुओं की मूर्तियां तोड़ी गईं तथा उनके नाम पर रखे गये जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी काफी बदल दिये गये.”

उन्होंने अपने तीसरे ट्वीट में कहा, ”ठीक उसी प्रकार वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है. अब तो उनके मसीहा बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की भी मूर्ति तोड़ी जा रही है… सरकार इस मामले में उचित कदम उठाये. बसपा की यह मांग है.”

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com