ठाकुरद्वारा संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी के कैंप कार्यालय मुंशीगंज पर सरदार हजूर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिस का संचालन कामरेड हर स्वरूप सिंह ने किया तथा कार्यक्रम किसान क्रांति 2021 तथा किसान आंदोलन की जयंती के रूप में मनाया गया आज 26 नवंबर को दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को 1 वर्ष बीत गया है इसी क्रम में वक्ताओं ने विचार रखे और कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों ने तरह तरह से किसान आंदोलन को दबाने ब कुचलने तथा बदनाम करने की कोशिश की लेकिन किसानों की एकता ने सरकारों को मुंहतोड़ जवाब दिया और केंद्र सरकार ने पीछे कदम खींचते हुए किसान विरोधी तीनों काले कानूनों को वापस करने की घोषणा की लेकिन सिर्फ इतने से किसानों को काम चलने वाला नहीं है किसान मांग करते हैं 1-किसान नेताओं पर पंजीकृत किए हुए संगीन धाराओं में मुकदमे एक्स्पंज किए जाएं 2-एमएसपी पर किसानों की फसलों की खरीद का गारंटी कानून बनाया जाए 3-अजय मिश्रा टेनी को तत्काल बर्खास्त किया जाए। 4-पराली जलाने पर लगाई गई रोक को हटाया जाए। 5-बिजली कानून 2021 रद्द किया जाए कार्यक्रम में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा सचिव कॉमरेड हर स्वरूप सिंह संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी अध्यक्ष सरदार जसवंत सिंह प्रीतम सिंह पलविंदर रमेश सिंह बलराम सिंह जगतार सिंह अर्जुन सिंह ख्यालीराम देवेंद्र पाल हरजीत सिंह नरेंद्र सिंह हरमनजोत सिंह आदि मौजूद रहे। तथा कार्यक्रम में निर्णय लिया गया कि उक्त मांगों को पूरा नहीं किया गया तो किसान आंदोलन मजबूती के साथ चलता रहेगा

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com