रिपोर्टर इस्लाम सलमानी

ठाकुरद्वारा। एक्टिव प्रेस क्लब का वार्षिक चुनाव ब्लाक सभागार में शांति पूर्ण सम्पन्न हुआ। जिसमें नईम खान राजा ने अपने प्रतिद्वंद्वी यामीन को विकट को 22 वोट पराजित कर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा कर लिया।
रविवार को एक्टिव प्रेस क्लब ठाकुरद्वारा का वार्षिक चुनाव ब्लाक सभागार में दोपहर 12.00 बजे चुनाव अधिकारी दीपेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सतीश चौधरी, अंसार मयूर, विमल विश्नोई, सलीम अहमद अंसारी एडवोकेट, शाहाबुद्दीन एडवोकेट, अनिल शर्मा की देखरेख में शुरू हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नईम खान राजा और यामीन विकट मैदान में थें। चुनाव में सबसे पहले मिर्जा गालिब मतदान किया। मतदान दोपहर दो बजे शांति पूर्ण संपन्न हुआ। 2.10 बजे पर मतगणना शुरू हुई। जिसमें नईम खान राजा के पक्ष में 36 पत्रकारों ने मतदान किया और यामीन विकट के पक्ष में 14 पत्रकारों ने मतदान किया। इसपर नईम खान राजा ने अपने प्रतिद्वंद्वी यामीन विकट को 22 वोटों पराजित कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। इसके बाद सर्व सम्मत्ति से महासचिव अनुराग सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यामीन विकट, , कनिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक ओझा, कोषाध्यक्ष अंसार मयूर, उप कोषाध्यक्ष इरशाद अंसारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अकरम खान, लेखाधिकारी विमल कुमार विश्नोई, कानून सलाहकार सलीम अहमद एडवोकेट, सचिव संतोष मीना, सह सचिव, ताजुल इस्लाम सलमानी और वेदप्रकाश को चुना गया। इसके बाद एक्टिव प्रेेस क्लब के पदाधिकारियों ने क्लब का गठन होने और नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुने जाने पर ढोल नगोड़ो के साथ जुलूस ब्लाक परिसर से अस्पताल रोड, कोतवाली, बुधबाजार, घास मंडी, कमालपुरी चौराहा से निकाला गया। जुलूस का जगह जगह पुष्प वर्षा का स्वागत किया। इस मौके पर चमन लाल , इब्ले हसन, डा, आफताब, प्रशांत, शमशेर मलिक, वसीम अब्बासी, वसीम कुरैशी, अनिल कुमार शर्मा, नाजिम हुसैन, मोहम्मद सादाव , मोहम्मद वारिश, अब्दुल मन्नान, मकसूद अली, बाबू अली, जैकी अहमद, डॉ, बाबू सिंह, मोहम्मद मोईन, ब्रजेश कुमार, मोहम्मद अली, अशर्रफ अली, आसिफ, अनीस, लोकेश, हरीश, युनूस, सनाविल, फारूख अहमद आदि मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com