ठाकुरद्वारा किसानों के तीनों कृषि बिलों को वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हुए इस फैसले को किसानों की ऐतिहासिक जीत करार देते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ठाकुरद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष व सम्भावित प्रत्याशी वसीम अहमद ने कहा कि किसानों को इस देश में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि अन्नदाता देश का एक मजबूत स्तंभ है सरकार ने किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए ना जाने कौन-कौन से रास्ते अपनाए थे।सरकार को इन काले कानूनों को बहुत पहले ही वापस ले लेने चाहिए थे लेकिन सरकार ने जानबूझकर किसानों का शोषण किया। गर्मी,सर्दी,बरसात के मौसम में किसानों को सड़कों पर बैठने पर मजबूर कर किया,उन पर लाठी चार्ज किया।अगर सरकार अपने इन काले कानूनों को पहले ही वापस ले लेती तो 600 किसानों को अपनी जान गंवाना नहीं पड़ती।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के आंदोलन और किसानों की एकता ने इस तानाशाह सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया यह जीत किसानों के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की भी जीत है

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
