एंकर: श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शहर भर में आज विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें फूलों से सजी पालकी श्रृद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रही। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने श्री गुरूद्वारा साहिब पहुंचकर श्री गुरू दरबार में मत्था टेका और श्री गुरू नानक देव जी के बताये मार्ग पर चलने की बात कही वे नगर कीर्तन में भी शामिल हुए। आज प्रातः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रामनगर रोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा के तत्वाधान में विशाल एवं भव्य नगर कीर्तन पंच प्यारों की अगुवाई में निकाला गया। कीर्तन में सबसे आगे युवा निशान साहिब के प्रतीक को लेकर चल रहे थे। उनके पीछे तमाम संगत वाहे गुरू का उद्घोष करती चल रही थी। एमपी चौक, मुख्य बाजार, किला तिराहा, गंगे बाबा मंदिर चौक से मौहल्ला पक्काकोट स्थित बड़ा गुरूद्वारा पहुंचे नगर कीर्तन का रास्ते में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। तमाम श्रद्धालुओं ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पावन पालकी के दर्शन किये। बड़ा गुरूद्वारा से नगर कीर्तन पुनः गंतव्य की ओर रवाना हुआ। इस बीच पंच प्यारों के साथ ही गुरूद्वारा श्री ननकाना साहिब के मुख्य ग्रंथी ने श्री गुरू सिंघ सभा के प्रधान जगजीत सिंह कोहली व सचिव गुरविंदर सिंह सेठी को सरोपा भेंट किया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com